शाहजहांपुर।दिल्ली में कार्यक्रम में शुगरकेन आइकन अवॉर्ड से नवाजे गए शाहजहांपुर के प्रगतिशील किसान सरताज खान

दिल्ली में कार्यक्रम में शुगरकेन आइकन अवॉर्ड से नवाजे गए शाहजहांपुर के प्रगतिशील किसान सरताज खान

मुजीब खान

शाहजहांपुर : गन्ने के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर देश विदेश में जनपद का नाम पहुंचने वाले शाहिद फार्म हाउस के स्वामी प्रगतिशील किसान सरताज खान के नाम कल शाम एक महत्वपूर्ण सम्मान और जुड़ गया जब नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुगर केन आइकन अवॉर्ड से इफको एमसी के एम दी और सी ई ओ मनोज वार्ष्णेय द्वारा सम्मानित किया गया।

शाहिद फार्म हाउस के स्वामी सरताज खान ने जनपद में गन्ना के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाकर मिठास बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है जिसको लेकर समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरताज खान को सम्मानित किया जाया जाता रहता है इसी क्रम कल शाम एक अवॉर्ड उनके नाम और जुड़ गया आपको बताते चले कि सरताज खान आधुनिक कृषि तकनीक मिश्रित खेती उच्च उत्पादकता के साथ किसानो को इन तकनीकियों के बारे में किसानो जानकारी उपलब्ध करा कर जनपद के सैकड़ों किसानों को सम्पन्न किसान बनाने का काम किया है। आधुनिक कृषि तकनीक के बारे में बताते है कि वे 2.5 से 4 फीट की पंक्ति दूरी पर ट्रेंच विधि से बुवाई करते हैं, जिससे बेहतर अंकुरण और विकास होता है। इंटरक्रॉपिंग (मिश्रित खेती): गन्ने के साथ सरसों, गोभी, गेहूं, चना और मटर जैसी फसलें उगाकर अतिरिक्त आय प्राप्त करते हैं। उच्च उत्पादकता: वे 13235, 0118, 14201, 16202 जैसी किस्मों का उपयोग करते हैं, जिससे प्रति एकड़ 720 क्विंटल से अधिक उपज मिलती है। ज्ञान साझा करना: अपने मॉडल फार्म ‘शाहिद फार्म्स’ के माध्यम से वे स्थानीय किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देते हैं।

 जिले के पसगवां गांव के रहने वाले सरताज खां को विगत 2024 दिसंबर माह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानि आइसीएआर पूसा दिल्ली में मिलेनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें गन्ने की अधिक उपज तथा उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया गया था। अवार्ड के दौरान दिल्ली के आईसीएआर यानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में कृषि गोष्ठी का आयोजन कर देश तथा विदेश के करीब 25 हजार 800 सौ किसानों को चुना गया गया। जिसमें से देश तथा विदेश के करीब 400 उत्कृष्ट किसानों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में सऊदी अरब, कतर तथा कनाडा सहित कई देशों के लोग शामिल थे। सरताज खान को मिलने वाली उपलब्धियों से शाहजहांपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि पसगवां गांव के रहने वाले किसान सरताज खां पिछले चार साल से 50 एकड़ में गन्ने की फसल करते हैं। इनके फार्म पर गन्ने की सभी प्रजातियों के गन्ना मौजूद है। सरताज गन्ना शोध संस्थान की ओर से बीज वितरक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *