आजमगढ़।क्षेत्रीय प्रतिभा खोज के प्रतिभागी विजेताओं को तहसीलदार फूलपुर ने किया सम्मानित 

क्षेत्रीय प्रतिभा खोज के प्रतिभागी विजेताओं को तहसीलदार फूलपुर ने किया सम्मानित 

अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ अवश्य पढ़ायें अभिभावक

   – तहसीलदार राजीव कुमार

आजमगढ़। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के फत्तेपुर बनरहिया गांव में देव इंग्लिश स्कूल के तत्वाधान में बीते 31 मार्च को क्षेत्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अहरौला ब्लाक क्षेत्र से आधा दर्जन विद्यालयों के लगभग 93 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया था जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तहसीलदार फूलपुर राजीव कुमार द्वारा सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया परीक्षा को अलग-अलग दिनों मे 31 मार्च को अन्य विद्यालयों के छात्रों की परीक्षा कराई गई नियमावली के अनुसार उसमें स्कूल के छात्र भाग नहीं ले सकते थे जिसमें स्कूल के छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए परीक्षा दूसरे दिन आयोजित कराई गई जिसमें प्रियांशु मौर्य प्रथम स्थान पुरस्कार साइकिल, दूसरा स्थान अंशु चौहान नगद धनराशि व मेडल, आकाश राजभर तीसरा स्थान प्राप्त कर मेडल और नगद धनराशि प्राप्त की वही देव इंग्लिश स्कूल फत्तेपुर प्राथमिक स्तर के शौर्य यादव, आर्यवीर यादव, अंसल मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था इसी तरह से जूनियर स्तर पर गरिमा यादव, दिव्यांजलि, किशन यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त कर साइकिल और नगद पुरस्कार प्राप्त किया तहसीलदार फूलपुर राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है इसमें प्रतिभागियों को अपनी बौद्धिक क्षमता इच्छा शक्ति को मजबूत करने का मौका मिलता है ऐसे ही प्रतिभागी आगे चलकर बड़ी-बड़ी परीक्षाओं को पास करते हैं मैं इस परीक्षा को प्रशंसा करता हूं और आयोजक मंडल का भी बधाई देता हूं ऐसे आयोजन करके उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया है। स्कूल की प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे आयोजन गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा और प्रतिभावान छात्रों को हमारी संस्था द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जायेगा और साथ ही उनका उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद किया जायेगा इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक देवांक विक्रम सिंह, अविरल सिंह गोलू, भाजपा उपाध्यक्ष हरीश तिवारी, सुधीर राजभर, ज्ञानप्रकाश सिंह, फूलपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव, मनोज पांडेय, प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *