बलिया।सेन्ट जान्स स्कूल सोनापाली नगरा बलिया के छात्रों ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

सेन्ट जान्स स्कूल सोनापाली नगरा बलिया के छात्रों ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

 संजीव सिंह बलिया। सेन्ट जान्स स्कूल सोनापाली नगरा बलिया के छात्रों ने 2025-26 सत्र की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उच्च अंकों से सफलता हासिल कर उन्होंने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी।प्रमुख सफल छात्रों में प्रथम स्थान पर प्रहर्षित शुक्ला (95.6%), द्वितीय आदित्य कुमार (93%), तृतीय जागृति पाण्डेय (90.4%) रहे। वहीं शिवशंकर यादव (90%), शिवांगी गुप्ता (89%), स्नेहा तिवारी (85%), सुनील चौहान (83%), गरिमा गुप्ता (80%), शिफा खातून (78.2%), दीपा यादव (77.1%) और दीपाली यादव (76.2%) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का फल है।”इस अवसर पर प्रबंधक कृष्णपाल यादव (केपी), हरीश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *