प्राथमिक विद्यालय भण्डारी की रसोईया कौशल्या देवी के परिजनों को 34,050 रुपये की सहयोग राशि प्रदान
संजीव सिंह नगरा, बलिया। प्राथमिक विद्यालय भण्डारी पर कार्यरत रसोईया कौशल्या देवी का निधन पिछले माह हो गया था। उनके परिवार को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नगरा के समस्त अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों ने एकजुट होकर सहयोग राशि संग्रह की। आज यह राशि कुल 34,050 रुपये उनके परिजनों को प्रदान की गई।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद यादव (शिक्षक संकुल), राहुल उपाध्याय, मीना सिंह ( प्रभारी प्र0अ0 UPS नगरा), रैन कमल (प्र.प्र.अ. PS भण्डारी), कुसुमलता (सो.अ.), बच्चा लाल आदि गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्य से क्षेत्रीय शिक्षा बिरादरी की एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
























