जौनपुर।बरसठी में शिक्षक संघ का पुनर्गठन, सन्तोष सिंह बने अध्यक्ष

बरसठी में शिक्षक संघ का पुनर्गठन, सन्तोष सिंह बने अध्यक्ष

बरसठी (जौनपुर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बरसठी का गुरुवार को पुनर्गठन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर परिसर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से सन्तोष सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष तथा बेचन लाल को मंत्री चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, मड़ियाहूं ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

नवगठित कार्यकारिणी में श्री राम सिंह, श्री श्रीपाल सिंह, श्री अरुण कुमार द्विवेदी को संरक्षक बनाया गया, जबकि प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सोमेंद्र त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली, डॉ. संदीप द्विवेदी व श्रीमती सरोज यादव सहित कई पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया।

संगठन मंत्री के रूप में लक्ष्मीशंकर यादव व श्रीमती मनोरमा देवी, प्रचार मंत्री के रूप में सत्येंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री के रूप में यशवंत कुमार सिंह तथा ऑडिटर के रूप में प्रेमचंद यादव को जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत जिलाध्यक्ष अमित सिंह व जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह बघेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया। इस दौरान टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के मुद्दे पर भी शिक्षकों से संवाद किया गया और चल रहे आंदोलन की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष सिंह एवं राकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों—राम सिंह, गिरधारी लाल व अरविंद—को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में दिनेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, जयप्रकाश, रमेश कुमार, मनोज कुमार जायसवाल, लाल बहादुर यादव, अनंत कुमार चौरसिया, कृष्ण कुमार पटेल, सुनील कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, फूलचंद बिंद, हरेंद्र यादव, ओपी अंबेडकर, इंद्रमणि पाल, अनुज त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *