आजमगढ़।निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत 

निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत 

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार राय रहें । बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है । जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंत्री कमलेश यादव नहीं है।

इस अवसर पर सूर्यभान गिरी , कमलेश यादव, महेंद्र पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा ,अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *