प्राथमिक विद्यालय लोहरइया के बच्चों का ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण: वन विहार और खाकी बाबा खनवर का दौरा
संजीव सिंह बलिया। प्राथमिक विद्यालय लोहरइया के बच्चों को आज ज्ञानवर्धक और रोचक शैक्षिक भ्रमण के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग (वन विहार), बलिया तथा खाकी बाबा खनवर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को वनों के जीवन में महत्व, खेल-कूद से मांसपेशियों व मस्तिष्क के विकास, यात्रा के दौरान अपनाने योग्य सावधानियों तथा खाकी बाबा के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व जैसी उपयोगी जानकारियां दी गईं।
बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ वन विहार व खाकी बाबा स्थल पर खेले-कूदे तथा वहां के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप राही, प्रदीप कुमार, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान, अर्चना श्रीवास्तव तथा अजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख एवं सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
























