बलिया।अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधकों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, अनुदान वापसी की चेतावनी

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधकों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, अनुदान वापसी की चेतावनी

  संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश जनपद बलिया की अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आज रविवार सुबह 10 बजे श्री राम लक्ष्मण बालिका इंटर कॉलेज, सराय चावट, नागरा में आयोजित हुई। प्रबंधक संतोष कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न इस बैठक का संचालन जनपद महामंत्री वृकेश पाठक ने किया।प्रबंधकों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता

बैठक में वक्ताओं ने प्रबंधकों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यदि सरकार पूर्व की भांति प्रबंधकों के अधिकार वापस नहीं करेगी और प्रबंध तंत्र का शोषण बंद नहीं करेगी, तो सरकार अपना अनुदान वापस ले ले। हमें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। प्रांतीय महामंत्री प्रभाकर श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि हमें हर हाल में एकजुट होना होगा, तभी सरकार हमारी बात सुनेगी और सार्थक परिणाम आएंगे।डॉ. केशव सिंह आजाद ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होकर सरकारी भ्रष्टाचार व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। अवधेश राय ने सोसायटी के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1958 में प्रबंध समितियों पर सरकार द्वारा जबरदस्ती सोसायटी व्यवस्था थोपी गई थी।1921 अधिनियम की अवहेलना पर गुस्सा

इस अवसर पर प्रबंधक राणा प्रताप सिंह नेहरू इंटर कॉलेज, रतनपुरा) ने कहा कि 1921 अधिनियम में स्पष्ट है कि कोई संशोधन इस अधिनियम को प्रभावित किए बिना किया जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से नियुक्ति व वेतन वितरण प्रक्रिया को सरकार ने पूरी तरह उलट दिया है, जो 1921 अधिनियम की खुली अवहेलना है। इस मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।पूर्वांचल स्तर पर एकजुटता का संकल्प

बैठक में पूर्वांचल प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, महामंत्री धमेंद्र राय, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष वृजेश सिंह, मऊ जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, गाजीपुर के विनोद पांडे, विपिन चंद्र एडव., शिवजी भादव, अजय यादव, हरिंदर यादव, विजय प्रताप यादव, भीम सिंह, अनिल सिंह,  मृदुला श्रीवास्तव, कानपुर के ललित शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अनूप हेमकर सहित सैकड़ों प्रबंधकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *