Sunday, February 15

बलिया।बरवां रत्ती पट्टी की बेटी डॉ. नेहा सिंह का UPSC में चयन, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) बनीं

बरवां रत्ती पट्टी की बेटी डॉ. नेहा सिंह का UPSC में चयन, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) बनीं

 संजीव सिंह बलिया।बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हो गया है। इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगमोहन सिंह की पुत्री डॉ. नेहा की सफलता पर परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में गर्व का माहौल है।डॉ. नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्ती पट्टी से तथा माध्यमिक शिक्षा बाबा गोरखनाथ इंटर कॉलेज, भीमपुरा नंबर-1 से प्राप्त की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में उच्च शिक्षा हासिल कर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी डॉ. नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” बेटियों को संदेश देते हुए डॉ. नेहा बोलीं, “लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। एक लड़की की सफलता न केवल एक परिवार, बल्कि दो परिवारों और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार देती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *