Sunday, February 15

बलिया।शिक्षा क्षेत्र सीयर: सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन

शिक्षा क्षेत्र सीयर: सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन

शाहपुर अफगा कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक लीवर बीमारी से निधन

 संजीव सिंह बलिया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का बुधवार सुबह असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की समस्या से ग्रसित थे। मूल रूप से भुआरी गांव के निवासी जितेन्द्र बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। दो पुत्रों और एक बालिका के पिता जितेन्द्र के निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक साथी और शुभचिंतक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को विभाग की ओर से हर संभव मदद समय पर दिलाई जाएगी।शिक्षक संगठनों ने व्यक्त की गहरी संवेदना

शिक्षक साथी देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, विनोद कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, नन्द लाल शर्मा, जय प्रकाश यादव, कृष्णा नन्द सिंह, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजित सिंह, राहुल, विवेक पटेल आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सीयर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में परशुराम यादव, जितेंद्र वर्मा, संतोष तिवारी, रामप्रवेश मौर्य, देवेंद्र वर्मा, सुमन देवी, अभिषेक यादव, अजीत गुप्ता, रामावलंब यादव, अनिल सिंह, नजरा खातून, जगदीश यादव, राजकुमार, अभय सिंह, सतेंद्र तिवारी, अवधेश चौरसिया, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरविंद मौर्य, गोपाल मौर्य, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष पांडे, राकेश मौर्य, प्रवीण पांडे, शत्रुघ्न पटेल, राहुल पटेल, आशा देवी, विजेंद्र पाल, अमरजीत यादव, बजरंगी यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *