
बदायूं पुलिस का अदभुत काम,सात साल बाद दो बहनें हरियाणा से बरामद
(आशुतोष शर्मा) बदायूं। जनपद बदायूं पुलिस ने आज एक अनोखा काम कर दिखाया है। सात साल से लापता दो बहनों को सकुशल बरामद किया है। बड़ी बहन के साथ दो बेटियां भी मिलीहै।
जनपद की बिल्सी कोतवाली पुलिस ने सात साल पहले लापता दो बहनों को उनकी दो बेटियों सहित बरामद किया है। पुलिस ने इनको हरियाणा के गुरुग्राम के गांव नुथुपुर से खोज निकाला है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने 25 मार्च 2019 को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना निवासी महेश को नामजद किया गया था। आरोप था कि महेश उसकी दोनों बेटियों 16व 17 साल को बहला फुसलाकर कर लें गया। पुलिस की तमाम कोशिश का बावजूद लड़कियां बरामद न हो सके पुलिस ने 2020 में केश क्लोज कर दिया। पुलिस ने मामले की द्वारा छानबीन शुरू करदीऔर सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बड़ी बहन के दो बेटियां चार साल व 9 माह हैं। बड़ी बहन के साथ छोटी भी चली गई। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए सभी को वनस्टाप सेंटर में रखा गया है।
























