Sunday, February 15

आजमगढ़।धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती 

धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती 

आजमगढ़। बुद्ध ज्योति संघ के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क आतापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी। लोगों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

सुबह से जश्न का माहौल था। अनुयायियों ने सज धज कर बैरमपुर, गोबिन्दपुर शेखवलिया करियाबर सेमरी इब्राहिमपुर ओहनी मंझारी सहित दर्जन भर गांवों से गाजे बाजे के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी निकाली।संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी घर घर घुमाने के साथ जुलूस की शक्ल में विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क आतापुर पहुंचा। झांकी समारोह के रूप में परिणित हो गया। तत्पश्चात त्रिसरण पंचशील के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बुद्ध ज्योति संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास एक भारतीय संत कवि समाज सुधारक और दार्शनिक थे।वे जांति पाति ढोंग पाखंड आडम्बर के प्रवल विरोधी और समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उन्होंने ने एकात्म ज्ञान का मार्ग दिखाया। जयंती समारोह में समाज में अच्छे कार्य करने वाले रामचेत को सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता सेवा निवृत्त लेखपाल हरिलाल व संचालन विजेन्द्र सेनानी ने किया। कार्यक्रम में ओमकाश प्रजापति, डाक्टर बाबू राम, बहादुर बौद्ध,शेर बहादुर बौद्ध,राम चेत यादव,राज भवन,लाल चंद प्रजापति, नन्दलाल अमर जीत यादव आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। जयंती समारोह में नीलम निहारिका ने सोहर व पूर्व प्रधान तीर्थ राज ने गीत प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर अदया शंकर चौहान, राम बली बौद्ध,तीर्थ राज,मंगल प्रसाद, श्री राम गौतम, छोटे लाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *