
बदायूँ जनपद के कस्बा उसावां में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
बदायूं। उसावां क्षेत्र में आज एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुबह 11 बजे मेन रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में हुआ।आयोजन हिंदू जन जागृति समिति उसावां के तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समुदाय में जागरूकता एवं एकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर स्वामी मेधानन्द सरस्वती महाराज अध्यक्ष पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं के विभाग प्रचारक सुधांशु मुख्य वक्ता रहे कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उसावां और दा ऑस्कर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कवियों ने भी मंच से हिंदू धर्म और राम-कृष्ण के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस सम्मेलन में कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नगर पंचायत उसावां के ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, नगर पंचायत उसावा प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह जिला प्रचारक भारत लाल, बदायूं जिला कार्यालय मून गुप्ता, उसावां नगर प्रचारक निर्भय, वार्ड मेंबर ध्रुव चौहान, महावीर राठौड़, ऑस्कर पब्लिक स्कूल के ओनर अशोक राठौड़ शामिल थे।इसके अतिरिक्त, पुराने कार्यकर्ता अशोक शर्मा, आदित्य गुप्ता, संजय और हिमांशु गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
























