Monday, February 16

बदायूँ।पीठाधीश्वर के संरक्षण में बल्देव धाम से विशाल हिन्दू यात्रा आज

पीठाधीश्वर के संरक्षण में बल्देव धाम से विशाल हिन्दू यात्रा आज

 (आशुतोष शर्मा)बदायूं। प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री‌ बल्देव धाम बाला‌जी दरबार से आज विशाल हिन्दू यात्रा रंजन कुंज बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा धर्म जागरण, सनातन एकता के लिए निकाली जा रही है।

पीठाधीश्वर सिद्धपीठ श्री बल्देव धाम बालाजी जी दरबार गुधनी के आचार्य परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में यह हिन्दू धर्म यात्रा निकाली जा‌ रही‌‌ है। श्री महाराज जी ने कहा कि आज का दिन धाम के लिए अत्यंत विशेष और परीक्षा का दिन है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी श्रद्धा, समर्पण और गुरु भक्ति की सच्ची परीक्षा का दिन है। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनियों का यह दायित्व है कि‌‌ इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में भागीदारी करें।

 गुरुदेव महाराज ने सभी सनातनी लोगों का‌ इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान‌‌ किया‌‌ है। सभी हिन्दू यात्रा में उपस्थित होकर अपने सनातनी और भक्त होने‌ का प्रमाण दें।

श्री महाराज जी‌ ने अवगत कराया ‌कि प्रातः 9 बजे सभी बाबा के भक्त धाम पर एकत्र हो।समय का विशेष ध्यान रखें।

यह विशाल हिन्दू धर्म यात्रा पूज्य गुरुदेव महाराज जी निर्देशन में धाम से रंजन कुंज बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा धर्म जागरण, सनातन एकता और भक्ति भाव का प्रतीक है।

धाम के सेवादारों द्वारा पूर्व में भी सभी से निवेदन किया जा चुका है। तथा गुरुदेव ने स्वयं भी भक्तों को अवगत कराया है। अब हम सबका कर्तव्य है कि बिना किसी भेदभाव, बिना किसी बहाने इस धर्मकार्य में एकता के साथ शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *