Sunday, February 15

जौनपुर दिवानी न्यायालय में सेवा दे चुके अंकित कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एपीओ से बने अभियोजन अधिकारी (पीओ)

जौनपुर दिवानी न्यायालय में सेवा दे चुके अंकित कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एपीओ से बने अभियोजन अधिकारी (पीओ)

जौनपुर। जनपद में कार्यरत सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) अंकित कुमार सिंह को बीते दिनों शासन द्वारा अभियोजन अधिकारी (पीओ) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। लेवल-10 (ग्रेड पे 5400) पर हुई इस पदोन्नति से न्यायिक एवं अभियोजन महकमे में खुशी का माहौल है। कचहरी परिसर और अभियोजन कार्यालय में सहकर्मियों व अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

अंकित कुमार सिंह इससे पहले हरदोई और जौनपुर जनपद में अपनी सेवा देकर लोगों में एक अच्छी पहचान बना रखी है, जहां उनके कार्य और कर्तव्यनिष्ठ सहयोग की सराहना हुई। उनकी शिक्षा-दीक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विधि संकाय तथा भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हुई है। छात्र जीवन में ही उन्होंने सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई बीएचयू से विद्यार्थी जीवन में इन्होंने नशा उन्मूलन पे जमीनी स्तर पर क्रांतिकारी आंदोलन चलाया और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर नो स्मोकिंग बोर्ड लगवाने का व्यापक अभियान चलाया जिस अभियान को आज भी लोग प्रेरणा के रूप में लेते हैं।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर गांव निवासी अंकित कुमार सिंह ने अभियोजन सेवा में आने से पहले एबीपी न्यूज में पत्रकार के रूप में भी कार्य किया है। कानून और जनसंचार—दोनों क्षेत्रों का अनुभव रखने वाले अंकित कुमार सिंह की यह प्रोन्नति उनके पेशेवर समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। गौर तलब रहे की अभियोजन अधिकारी के पिता जौनपुर कलेक्ट्रेट के लम्बे समय से कार्यरत एक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार अधिकारी है जिनकी लोग जनपद में भरपूर प्रशंसा करते हैं, जिनकी छाप अंकित कुमार सिंह पर देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *