
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।
मोढ़ । राजनारायण यादव।क्षेत्र में गड़तन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया गया क्षेत्र के सरकारी व अर्धसरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्य क्रम भी किये गए।
जिसमे सेवासदन इंटर कालेज मोढ़ में प्रबन्धक पंडित देवमणि दुबे सूर्याबालिका इंटर कालेज सरायक्षत्र शाह मोढ़ में प्रबन्धक राजन दुबे एडोकेट ने झंडा फहराया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
रेडिएंट पब्लिक स्कूल चकिया महुवापुर में भी झण्डारोहड़ के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्य क्रम हुए।
ग्राम सभा नेवादा कलां के प्राथमिक विद्यालय पर गणतंत्र दिवस के पावन पर्व ध्वजारोहण किया गया । जहाँ प्रधान दिनेश पाठक ने झण्डा फहराया।इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान दिनेश पाठक का गर्म जोशी से अध्यापक वहां की जनता जनार्दन ने 51 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस पर विशाल कार्यक्रम रखा गया था प्राथमिक विद्यालय नेवादा कला पर जहां बच्चों के साथ-साथ अध्यापक, मास्टर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती, और सभी रसोइयों को एक-एक किलो मीठा ग्राम प्रधान दिनेश पाठक की तरफ से दिया गया इस मौके पर उपस्थित विशाल पाठक, विक्की पाठक, लल्लू पाठक, आलोक पाठक, कल्लू पाठक, किशन पाठक, सूचित पांडेय,मोनू पाठक, आलोक दुबे मास्टर, संतोष यादव मास्टर, संतराम प्रजापति मास्टर, सर्वेश मौर्य मास्टर, रंजना सिंह मास्टर, संतराम प्रजापति मास्टर, बनारसी उमर, सोनू पाठक, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे
























