Monday, February 16

बदायूं में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, परेड का आयोजन

बदायूं में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, परेड का आयोजन

बदायूं। देश के 77वें गणतंत्र दिवस को जनपद में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया । परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि माननीय डा. अरूण कुमार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि अवनीश राय जिला मजिस्ट्रेट बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रैतिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किय़ा गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीदो को याद करते हुए अपना संबोधन दिया गया।

•गणतंत्र दिवस समारोह मे शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था मे सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियो तथा रैतिक परेड मे सम्मिलित कमाण्डरो को पुरुस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये । गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे पुलिस मॉर्डन स्कूल तथा जनपद के विभिन्न स्कूलो से आये छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतिया दी गयी तथा उपस्थित सभी व्यक्तियो को मंत्रमुग्ध किया ।

 क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार द्वारा परेड का संचालन किया गया जिनके सहयोग हेतु द्वितीय परेड कमाण्डर उपनिरीक्षक  आदर्श तिवारी तथा तृतीय परेड कमाण्डर महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया । परेड मे 23 टोलिया सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पी0ए0सी0 बल और महिला पुलिस बल की उपस्थित रही जिनका नेतृत्व अलग-अलग टोली कमाण्डर द्वारा किया गया । परेड मे पुलिस मोटर साइकिल दस्ता, डायल-112 पीआरवी वाहन, दंगा-नियंत्रण वाहन, साइबर क्राइम टीम, स्वॉट एवं सर्विलांस टीम, महिला सशक्तिकरण टीम तथा फायर सर्विस के वाहनो द्वारा प्रतिभाग किया गया । परेड द्वारा किये गये हर्ष फायर, पी0ए0सी0 बैण्ड की धुन तथा फायर सर्विस टीम द्वारा पानी की बौछारो से बनाये गये तिरंगे ने उपस्थित सभी व्यक्तियो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के पश्चात् जनपद के शहीदो एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो को सम्मानित किया गया

  कार्यक्रम मे उपस्थिति के लिए भी आभार प्रकट किया गया। गणतंत्र दिवस रैतिक परेड आयोजन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर  विजयेन्द्र द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर  रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी दातागंज  के0 के0 तिवारी,क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह,मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक  इन्द्रजीत सिंह द्वारा अतिथियो का सादर सत्कार एवं अपना बहुमूल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पूर्व प्रतिसार निरीक्षक  सुमेर सिंह, निरीक्षक  कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी तथा पुलिस परिवारीजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *