Sunday, February 15

बलिया।नगरा में 20 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

नगरा में 20 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

 संजीव सिंह बलिया।संगठित हिंदू एवं समर्थ भारत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पांडेय मैरिज हॉल, नगरा–बलिया (उ.प्र.) में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस विशाल सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में बंधुत्व, परस्पर प्रेम, सहयोग एवं स्वाभिमान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति एवं समस्त हिंदू समाज ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपेक्षा जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *