
मोढ़ चैंपियनशिप T20:शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब भदोही बना चैंपियन
भदोही। राजनारायण यादव। सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज अंतिम दिन फाइनल मुकाबला शशांक मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब और विराट वस्त्रालय कन्नौज के बीच खेला गया विराट वस्त्रालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर शशांक यादव के 34 और आनंद प्रकाश के 33 रनों के बदौलत 127 रन बनाया।
शशांक मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज विशाल यादव 3 और आदर्श पाण्डेय ने 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे शशांक मिश्रा के बल्लेबाज लक्ष्य तनेजा 57 और अंकित यादव 37 रनों की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विराट वस्त्रालय के गेंदबाज विक्रम सिंह 1 और अतुल मिश्रा 1 विकेट प्राप्त किया। शशांक मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के लक्ष्य तनेजा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरिज के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। समापनकर्ता मा. बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह साथ में संजय सिंह और रोहित चौरसिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 151000 हजार और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 75000 नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। ग्राउंड पर दर्शकों से भरी हुई भीड़ में मैच का भरपूर आनंद लिया ।
टूर्नामेंट मे मौजूद टोनी सिंह,राजू दुबे, ऋषि सिंह प्रभात सिंह,दिनेश यादव,महेश मिश्रा, राजन सिंह , राजू दूबे, रत्नेश तिवारी, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।
























