
भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा ने समारोहपूर्वक मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
विवेकानंद स्थल पर मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
राकेश कुमार यादव,सहरसा(बिहार)। जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्यालय में भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा, सिमरी बख्तियारपुर के तत्वावधान में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन
डाकबंगला चौक के निकट स्थित विवेकानंद स्थल पर हुआ। जहां स्थापित स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आनंद भगत ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष शिवब्रत भगत, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रितेश रंजन, वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर भागेश्वर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वरी बढ़ई, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओंकार शरण सिंह, प्राचार्य प्रमोद भगत, शाखा सचिव शत्रुघ्न प्रसाद, पूर्व सचिव गोपाल शर्मा, डॉक्टर प्रमोद कुमार, पूर्व सचिव श्रवण कुमार भगत सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिषद द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए गरीब, विकलांग एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ, जबकि समापन जन गण मन के गायन के साथ किया गया।कार्यक्रम में बालबोध प्रसाद, कमलेश वर्मा, ओमप्रकाश भगत, सुधीर कुमार भगत, अजय चौरसिया, विजय गुप्ता, ललन कुमार भगत, शक्ति नंदन भारती, विजय कुमार, शिवशंकर भारती, गौरी शंकर चौरसिया, अमित कुमार भगत, कुंदन कुमार, अमर कुमार, नितेश कुमार, आस्था, मनीषा कुमारी, चंचल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
























