
मोढ़ बाजार में बाजार वासियो ने पानी निकासी के लिए नाली न बनाये जाने पर किया प्रदर्शन।
भदोही / राजनारायण यादव
सुरियावां विकास खण्ड के मोढ़ बाजार मॆ रहने वालों लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं बाजार में नाली का निर्माण न कराए जाने से जगह- जगह जल भराव की हालत बन जाती है। बाजार , वासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया । बाजार में नाली का निर्माण न होने से 200 से अधिक परिवार परेशान होते हैं ।मोढ़ बाजार में पानी निकासी के लिए सड़क किनारे एक भी नाली नहीं है इस कारण घरों से निकलने वाली गंदा पानी व वर्षात हो जाने पर सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और ग्रामीणों का रास्ता निकलने में परेशानी होती है।
इसी को लेकर आज बाजार वासीयो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया ।विरोध जताते हुए प्रदर्शन करियो ने कहा कि कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधि से नाली की मांग किया गया है लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा जिसके चलते यहां रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है । इसी के विरोध में आज बाजार वासीयो ने बाजार मार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध जताया जिसमे मुख्य रूप से संदीप दीक्षित झबलू श्याम सुन्दर पांडेय गुलाम अली श्याम सोनकर कमलेश गुप्ता जयप्रकाश प्रजापति असगर अली आदि लोग मौजद रहे।
























