Monday, February 16

जौनपुर।राजस्थान रॉयल्स ने किया चयन, रवि सिंह ने जिले का बढ़ाया मान

राजस्थान रॉयल्स ने किया चयन, रवि सिंह ने जिले का बढ़ाया मान

मऊ/जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रवि सिंह ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए आईपीएल के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स ने 95.95 लाख रुपये में रवि सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज परिवार बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने रवि सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मऊ जिले के इमिलिया गांव निवासी रवि सिंह, पुत्र पृथ्वीराज सिंह ने वर्ष 2021 में महाविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त की थी। अध्ययन के दौरान उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। आज उनका आईपीएल तक पहुंचना ग्रामीण पृष्ठभूमि में छिपी प्रतिभा का प्रमाण है। यदि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और अवसर मिले तो युवा अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

वर्तमान में रेलवे विभाग में कार्यरत रवि सिंह के चयन से उनके गांव और जिले में खुशी की लहर है। कॉलेज प्रबंधन ने इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

रवि सिंह की सफलता के पीछे मोहम्मद हसन क्रिकेट अकादमी के वरिष्ठ कोच मोहम्मद शफीक किरमानी एवं पूरी प्रशिक्षक टीम का विशेष योगदान रहा है। उनके सतत मार्गदर्शन, मेहनत और अनुशासन ने रवि को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *