
हाईटेक हॉस्पिटल वाराणसी और देव नर्सिंग होम मिर्ज़ापुर ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भदोही/ राजनारायण यादव
सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्यारहवे दिन के पहले मैच मे मुग़लसराय की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जिसमें बल्लेबाजी करने उतरे वाराणसी के बल्लेबाज अमन शर्मा ने 24 और सूरज यादव के 25 रनो के बदौलत निर्धारित 12 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाये जिसमें मुग़लसराय के गेंदबाज अरमान आलम और सागर गुप्ता ने 2-2 विकेट प्राप्त किये लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुगलसराय के बल्लेबाज सुरेंदर शर्मा के 25 और जीराल के 21 रनो की बदौलत 6 विकेट खोकर 87 रन ही बना पायी वाराणसी के गेंदबाज अभिषेक ने 2 विकेट और अमन शास्त्री ने 1 विकेट प्राप्त किया
दिन के दूसरे मुकाबले में पी ऍम एस स्पोर्ट्स क्लब प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरो मे शिवम शुक्ला के 45 रन और देवांश पाठक 18 रनो की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाया। मिर्ज़ापुर के लिए गेंदबाजी करते हुए सतीश यादव 2 विकेट और आमिर हाजमा ने 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मिर्ज़ापुर के बल्लेबाज गोलू यादव 39 और आमिर हाजमा के 35 रन के बदौलत 12.4 ओवर में लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया
टूर्नामेंट मे मौजूद प्रभात सिंह, ऋषि सिंह,राजू दूबे, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।कल का पहला मैच पी एस आर एस अकादमी और बिहार और दूसरा मैच खैरा मिर्ज़ापुर और मुंबई के बीच खेला जाएगा।
























