
कटरा पुलिस ने पकड़े दो कछुआ तस्कर कार में मिले 5 जिंदा कछुए
शाहजहांपुर / जनपद की थाना कटरा पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली तो उसमें तस्करी करके ले जाए जा रहे पांच जिन्दा कछुए बरामद हुआ पुलिस जिंदा कछुओं के साथ दो तस्करी करने वालो को गिरफ्तार कर लिया है । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की कमलापुर नहर पुलिया के पास सुखदेव मण्डल पुत्र बाबू मण्डल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं0 03 जगतपुरा रूद्रपुर ट्रांजिट कैम्प थाना ट्राजिंट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड, सागर विश्वास पुत्र प्रशांत विश्वास उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 01 जगतपुरा रूद्रपुर ट्राजिट कैम्प थाना ट्राजिंट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड को 05 अदद कछुए जिन्दा व एक अदद कार यू के 06 यू 2882 के साथ गिरफ्तार किया इस दौरान कार में पांच जिन्दा कछुए भी बरामद हुए है । बताया जाता है उपरोक्त लोग उत्तर प्रदेश के जनपदों से कछुए एकत्र करके बाहर बिक्री करते थे ।
























