Monday, February 16

बच्चा गैस सिलेंडर का रेगुलेटर रबड़ में लगा कर घुमा कर खेल था दूसरे बच्चे छाती पर लगा हुई मौत

बच्चा गैस सिलेंडर का रेगुलेटर रबड़ में लगा कर घुमा कर खेल था दूसरे बच्चे छाती पर लगा हुई मौत

शाहजहांपुर / कभी कभी मौत भी बहाना ढूंढती है कि किसको कैसे अपने साथ ले जाए और ऐसा हुआ भी खेल खेल में एक बच्चे की मौत हो गई हुआ यूं एक बच्चा घर में रखा गैस सिलेंडर में लगने वाला रेगुलेटर मय रबड़ के पाइप के साथ उठा लाया और घर के बाहर खेल रहे बच्चो के साथ उससे खेलने लगा अभी एक बच्चा उस पाइप को घुमा ही रहा था कि अचानक पाइप से रेगुलेटर निकल कर एक बच्चे की छाती पर लगता है जिससे बच्चा तुरंत बेहोश जाता है और जब परिजन उसे डाक्टर पास ले जाते है तो डाक्टर उसे मृत घोषित कर देता है ।

मामला जनपद के थाना कलान क्षेत्र के कलान क्षेत्र के पटना देवकली गांव का जहां बुधवार की शाम को खेलते समय एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब साहिल 6 वर्ष पुत्र मुख्तयार खान और एफाज 5 वर्ष पुत्र करू उर्फ मुम्तियाज गली में खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेलते समय एफाज के हाथ में एक गैस का रेगुलेटर था, जिसमें रबड़ लगी हुई थी। दोनों बच्चे इस रेगुलेटर को घुमा-घुमाकर खेल रहे थे। अचानक रेगुलेटर एफाज के हाथ से छूटकर साहिल के सीने पर लग गया, जिससे साहिल की स्थिति बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।जिससे जमीन पर गिरा तो अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बच्चे को सीधे वाहन से बदायूं के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर कलान पुलिस ने गांव जाकर परिवार से बात करने की कोशिश की तो परिवार बदायूं से लौट रहा था।फिलहाल परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना एक्सीडेंटल और छोटे बच्चों के बीच की है शायद इसको लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है परिवार से लगातार संपर्क साधा जा रहा है यदि तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *