Sunday, February 15

बलिया/लखनऊ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के लखनऊ अधिवेशन में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के प्रांतीय अधिवेशन में गूंजे हक–अधिकार की आवाजें 

उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के लखनऊ अधिवेशन में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के प्रांतीय अधिवेशन में गूंजे हक–अधिकार की आवाजें 

 संजीव सिंह बलिया/लखनऊ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं परिषदीय अनुदेशक संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन, सम्मान समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया सभागार, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, शिक्षामित्र भाई–बहन, परिषदीय अनुदेशक एवं शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीचंद शर्मा, सदस्य विधान परिषद (शिक्षक क्षेत्र मेरठ–सहारनपुर) ने की।आयोजन समिति के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल तथा प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षामित्रों एवं परिषदीय अनुदेशकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से विचार–विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के अब तक के संघर्ष, उपलब्धियों एवं भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया।पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रांतीय अधिवेशन शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के सम्मान, हक और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं साथियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधान परिषद एवं विधान सभा के जनप्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी व शिक्षक नेता भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।आयोजन समिति ने प्रदेश के हर जिले से पधारे शिक्षामित्रों, परिषदीय अनुदेशकों एवं शिक्षक साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि आप सभी साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जिस प्रकार कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसके लिए हम आप सभी के प्रति कोटि–कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *