बदायूं शीतलहर के चलते 8 से 10 जनवरी तक माध्यमिक विद्यालय बंद।
बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जनपद के यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालयों में 8 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में मतदान बूथ बनाए गए हैं वे खुले रहेंगे। साथ ही बीएलओ ड्यूटी पर तैनात शिक्षक एवं कर्मचारी अपने कार्य का नियमानुसार पालन करेंगे।

