Sunday, February 15

बलिया।नगरा ब्लॉक भूतपूर्व सैनिक संगठन ने किया शतायु पूर्व सैनिक घुरहू सिंह का सम्मान

नगरा ब्लॉक भूतपूर्व सैनिक संगठन ने किया शतायु पूर्व सैनिक घुरहू सिंह का सम्मान

रामेश्वर प्रजापति छांगुर

नगरा/ बलिया 

नगरा ब्लॉक के भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के पिता एवं शतायु भूतपूर्व सैनिक घुरहू सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उनके खनवर स्थित आवास पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के नगरा ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने घुरहू सिंह का माल्यार्पण किया तथा उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

लगभग सौ वर्ष की आयु में यह सम्मान पाकर घुरहू सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने अपने सेना सेवा काल की स्मृतियां साझा करते हुए अन्य भूतपूर्व सैनिकों को प्रेरणादायी अनुभव बताए।

इस अवसर पर अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि घुरहू सिंह जैसे सैनिकों के त्याग और समर्पण पर देश को गर्व है। उन्होंने बताया कि घुरहू सिंह के पुत्र उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार रसड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और विधानसभा में गरीबों व वंचितों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं।

कार्यक्रम में संगठन के प्रबंधक मोतीचंद यादव, हृदयानंद सिंह, राम कैलाश सिंह, दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, सतीश सिंह, विनोद सिंह, बीके सिंह, गोरख यादव, सदाफल राम, ए.ए. अंसारी, रमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *