Sunday, February 15

आजमगढ़।निजामाबाद तहसील वार एसोसिएशन में राम प्रताप अध्यक्ष व कमलेश यादव मंत्री निर्वाचित 

निजामाबाद तहसील वार एसोसिएशन में राम प्रताप अध्यक्ष व कमलेश यादव मंत्री निर्वाचित 

आजमगढ़ । निजामाबाद में दी तहसील वार एसोसिएशन के चुनाव में राम प्रताप सिंह ने बाजी मार कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल कर लिया । दी तहसील वार एसोसिएशन निजामाबाद में बुधवार को सुबह दस बजे से तीन बजे तक गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतदान सम्पूर्ण हुआ। मतगणना चार बजे से शाम पांच बजे तक चली। जिसमें रामप्रताप सिंह को 43 मत प्राप्त करते हुए एक वोट से विजयी घोषित किया गया । उनके निकटम प्रतिद्वदी इशरत हुसैन को 42मत प्राप्त हुआ। तिसरे नम्बर पर अनिल राय को चार मत प्राप्त हुआ। मंत्री पद पर कमलेश यादव 55 मत पाकर 21वोट से अनिल प्रजापति को परास्उत किया।उन्हें 34 मत प्राप्त हुआ है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीर बहादुर राना को 51मत पाकर 13वोट से विजयी हुए । उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुदल यादव को 38 मत मिला था। कनिष्ठ पद पर सुरेन्द्र नाथ राव को 44 मत और उमेश राय को 44 मत पाकर बराबर रहा । निर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि सदैव अधिवक्ताओं कि हित कि लड़ाई लड़ता रहूंगा। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया है।एल्डर कमेटी चेयरमैन सूर्यभान गिरी ने बराबर मत प्राप्त हुआ वाले दोनों प्रत्याशियों को बराबर 6 माह और दूसरे को भी 6 माह कार्य करने का आदेश दिया है। और सभी लोगों का धन्यवाद किया है। जो आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *