Sunday, February 15

भदोही।बौरी बोझ में कंबल वितरण समारोह आयोजित।

बौरी बोझ में कंबल वितरण समारोह आयोजित।

भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिंद ने 350 जरूर मंदो को बाटे गर्म कंबल।

शरद बिंद/ भदोही।

जनपद के अभोली ब्लॉक अंतर्गत दुर्गागंज के प्राथमिक विद्यालय बौरी बोझ में बुधवार को एक भावनात्मक एवं सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिंद की अध्यक्षता में हुए इस कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने शिरकत की।

शीत लहर के बीच गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 350 लोगों को गर्म कपड़े के रूप में कंबल वितरित किए गए। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने भी कंबल बांटे और कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीबों को गर्माहट प्रदान करना पुनीत कार्य है।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अरुण गिरी, बीडीओ अनिल राय, ग्राम प्रधान अनिल कुमार बिंद, प्रदीप कुमार पाल, बबलू बिंद, गयासुद्दीन, अशोक कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र, सत्य प्रकाश, आर.के. बिंद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह पहल न केवल शीतकालीन राहत प्रदान करने में सफल रही, बल्कि सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना को भी मजबूत किया। स्थानीय लोग आयोजकों के प्रति आभारी दिखे। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *