Sunday, February 15

शिक्षक से 1लाख 60 हजार की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

शिक्षक से 1लाख 60 हजार की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।लूट के शिकार हुए धनुपूरा गांव निवासी शिक्षक ब्रजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की। हलांकि पुलिस ने लूट का खुलासा किया है। 15 अक्टूबर को ब्रजेश कुमार सहरसा से घर लौट रहे थे कि बदमाशों ने हथियार के बल पर 1लाख 60 हजार रुपए लूट लिया। घटना सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव के समीप खसिया पुल के पास की है।जहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर शिक्षक से 1.60 लाख रुपए और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर बलवाहाट थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस की मदद से कुछ ही घंटों के भीतर एक अपराधी, सुमन कुमार उर्फ लालो को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधी सलखुआ थाना क्षेत्र के कोरलाहा गांव का निवासी है। उसके पास से लूट की गई रकम में से 75 हजार रुपए और मोबाइल बरामद किए किया गया हैं।अन्य दो बदमाश की तलाश जारी है। बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से लूट में शामिल अपराधी की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोरलाहा गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी स्व. चौरचन यादव का पुत्र सुमन कुमार उर्फ लालो यादव के रूप में की गई। गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार बदमाश ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन, अपर थानाध्यक्ष इंदल कडुमर गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
यहां बताते चलें कि कि बलवाहाट थाना अंतर्गत बलवाहाट-बरियाही सड़क मार्ग के बलवाहाट पेट्रोल पंप के खसिया पुल के समीप मंगलवार को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार शिक्षक से नगदी व मोबाइल लूट कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
इस संबंध में पीड़ित शिक्षक कनरिया थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार ने बलवाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने एवं बदमाशों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। शिक्षक ने बताया था कि जब वह सहरसा स्थित अपने डेरा से किसी को देने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए लेकर जा रहा था कि उपरोक्त स्थल पहुंचने के क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर नगदी व मोबाइल लूट लिया। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में मामले का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए लूट की राशि में से 75 हजार बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *