Monday, February 16

जौनपुर।रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का वरिष्ठ पत्रकार ने फीता काटकर किया शुभारंभ 

रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का वरिष्ठ पत्रकार ने फीता काटकर किया शुभारंभ 

उद्घाटन मैच में सुजानगंज ने बदलापुर को हराया।

महराजगंज/ जौनपुर ।वृहस्पतिवार को क्षेत्र के केवटली स्थित मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 6 ठवा युवा क्रिकेट प्रतियोगिता हैंडरम रूल आउट का शुभारंभ हुआ।जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अमित पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच सुजानगंज और बदलापुर के बीच खेला गया। सुजानगंज की टीम आठ ओवर में 83 रन बनाए।ऐसे में रनों का पीछा करते हुए बदलापुर की टीम 72 रन पर सिमट गई। विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सिमीत सिंह थाना महाराजगंज कार्यरत हर्षित सिंह समाजसेवी, आयोजन समिति में अध्यक्ष मनोज सरोज,अमन कुमार, जिगर, आयुष, आर्यन कुमार अभिषेक कुमार, राज सरोज, सनी कुमार, विनय सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *