जरुरत मंदों को किया गया कम्बल का वितरण ।
आजमगढ़। तहबरपुुुुर विकास के लखनूपुर ग्राम सभा में माता अष्टभुजी जी के मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी तहबरपुुुुर के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने 100 ज़रुरत मंदों को कम्बल का वितरण किया। कम्बल पाकर जरूरत मंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रहे। इस दौरान नागेंद्र पांडेय , अनिल यादव मौजूद रहे। आशुतोष राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि डबल इंजन की सरकार में तीव्र गति से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी, मंडल संयोजक तहबरपुर द्वारा किया गया।























