सकल हिन्दू सम्मेलन में प्रताप सेना हिन्दू संघ की सशक्त उपस्थिति
जौनपुर। जनपद में आयोजित सकल हिन्दू सम्मेलन में प्रताप सेना हिन्दू संघ की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष शनि सिंह जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह जी, राष्ट्रीय संरक्षक प्रमोद जी, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत जी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ‘लकी’ जी सहित अनेक साथी शामिल रहे।
सम्मेलन में संगठन की एकजुटता और सनातन संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि प्रताप सेना हिन्दू संघ सनातन धर्म की रक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।कार्यक्रम के समापन पर कार्यवाहक अध्यक्ष शनि सिंह जी ने सम्मेलन में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
























