Monday, February 16

बलिया।नगरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

नगरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

रामेश्वर प्रजापति छागुर 

नगरा (बलिया)

नगरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा चौक एवं हनुमान चौक बाजार में एसआई धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल राखी मिश्रा और कांस्टेबल रमेश चौहान ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

पुलिस टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला पुलिस बीट, मिशन शक्ति कक्ष तथा महिला परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि ये केंद्र महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण, परामर्श, सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, पीछा करने (स्टॉकिंग) या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित महिला को तुरंत सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जाएगा। अभियान के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और सरकार के संकल्प “सशक्त नारी, समृद्धि प्रदेश” का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर

112 – आपातकालीन सेवा

1090 – वुमन पावर लाइन (UP)

181 – महिला हेल्पलाइन

1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन (पुलिस)

1930 – साइबर क्राइम / ऑनलाइन धोखाधड़ी

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

स्थानीय लोगों ने नगरा पुलिस द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *