Sunday, December 14

बदायूँ।श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम गुधनी खौंसारा में धूमधाम से मनाया गया बाबा का प्राकट्य उत्सव 

श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम गुधनी खौंसारा में धूमधाम से मनाया गया बाबा का प्राकट्य उत्सव 

 देर रात तक गूंजती रही भजन सम्राट रूचि किंकर और राम कुमार लक्खा के भजनों की गूंज 

कलियुग में श्री बालाजी की असीम कृपा से ही दूर होते हैं मनुष्य के कष्ट-ललितेश्वरानंद 

(आशुतोष शर्मा) बदायूँ।जनपद के बिल्सी तहसील स्थित श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम दाऊजी मंदिर में धूमधाम से श्री बालाजी महाराज का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भजन गायकों ने मधुर भजनों से जनता का मन मोह लिया। दूर दराज इलाकों से आए हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद और भंडारा में भाग लिया । इस दिन प्रातः काल से ही देर रात्रि तक मंदिर में तमाम कार्यक्रमों की धूम रही।

तहसील बिल्सी स्थित श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम गुधनी खौंसारा में श्री बालाजी महाराज का दिव्य रूप से प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर के महंत पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने प्रातः काल श्रीबालाजी महाराज को चोला चढ़ाया। फिर आरती कर छप्पन भोग लगाया। विगत 9 दिवसीय राम कथा का विश्राम भी किया गया। तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में नेपाल से मंगाए गए रुद्राक्ष को अभिमंत्रित करके भक्तों को वितरित किया गया। इस मौके पर दूर दराज से आए संतों का भोजन आदि कराकर पुष्प वर्षा से सम्मान किया गया। सर्वश्रेष्ठ निवारण यज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां देकर परिवार और समाज की मंगलकामना की। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में भजनों और जय श्री राम, जय बालाजी महाराज के जयकारों की गूंज होती रही। देर रात इत्र व पुष्प वर्षा ‌से माहौल पूर्णतया भक्ति में हो गया। चारों ओर जय श्री राम जय श्री बालाजी महाराज के नारों की गूंज गूंजती रही।

भजन सम्राट रामकुमार लक्खा व रुचि किंकर ने अपने सुंदर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात्रि जागरण में श्री राम दरबार श्री बाहुबली हनुमान जी महाराज आदि विभिन्न प्रकार की झांकिययों ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।

कानपुर से पधारी भजन गायिका रुचि किंकर ने शिव तांडव पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर वातावरण पूर्णता भक्तिमय हो गया। चारों ओर जय श्री राम का उद्घोष होने लगा गाजियाबाद से पधारे रामकुमार लक्खा ने श्री बलदेव धाम पर लिखित भजन सुना कर भक्तों को आनंदित कर दिया। दोनों ही कलाकारों ने संगीतमय भेंटों से भाव-विभोर वातावरण बनाया कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।

महंत श्री ललितेश्वरानंद‌ जी महाराज पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “कलियुग में बालाजी महाराज की असीम कृपा से ही मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। जो भी सच्चे मन से धाम आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी भक्तों पर श्री बालाजी महाराज की विशेष कृपा होती है।”उन्होंने भक्तों को सिद्ध रुद्राक्ष उपहारस्वरूप भेंट किए।

इस मौके पर पत्रकारों एवं अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भंडारा ग्रहण करते रहे। बाबा के दर्शन कर सभी ने प्रसाद पाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बल्देव धाम, बिसौली व बिल्सी नगर के अनेक सेवकों का विशेष योगदान रहा जिनमें सुशील शर्मा अध्यक्ष जी, सुनील शर्मा मंत्री, सुमित शर्मा, आशुतोष शर्मा, केशव उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय अशोक शर्मा,रजनीश शर्मा,चंदन गिरी,नितिन अंशुल, सत्यम, शिवम,मृदुल शर्मा,शुभम शर्मा,लव शर्मा, कुश शर्मा सहित सभी सेवादारों व स्थानीय लोगों ‌का‌ भी योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *