Monday, December 15

आजमगढ़।भगवान शिव के अद्भुत झांकी के साथ माता लक्ष्मी भगवान गणेश मूर्ति का हुआ विसर्जन।

भगवान शिव के अद्भुत झांकी के साथ माता लक्ष्मी भगवान गणेश मूर्ति का हुआ विसर्जन।

 आजमगढ़/लालगंज। ग्राम सभा सिधौना खास में दीपावली के एक दिन पहले ही माता लक्ष्मी भगवान गणेश जी की मूर्ति वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना करके बैठाई गई। जहां भक्तगण श्रद्धा भक्ति विश्वास के साथ सुबह शाम पूजा पाठ करते हुई नजर आए। आज भगवान शिव के आकर्षक अद्भुत झांकी के साथ माता लक्ष्मी भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए सिधौना गांव से सिधौना बाजार तक डमरु डीजे के साथ भक्ति धुन में नाचते हुए माता का जयकारा लगाते हुए नजर आए सिद्धेश्वरी मंदिर से होकर गागीं नदी के पास जाकर जल में लक्ष्मी और गणेश जी मूर्ति का विसर्जन किए। गांव के लोगों का कहना था कि हम सभी सुबह शाम माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा किये शाम की आरती में लोगों का भीड़ आरती के प्रति श्रद्धा भक्ति विश्वास कदम-कदम पर दिखाई दिया तीन-चार दिन महिलाएं बच्चे बूढ़े नौजवान सुबह शाम लक्ष्मी गणेश की पूजा में शामिल होकर भक्ति पूर्व नाचते गाते नजर आए। विसर्जन के समय पूजा पाठ के प्रति उत्साह एवं आपसी प्रेम दिखाई दिया। मूर्ति का विसर्जन करके लोग उत्साहित होकर अपने-अपने परिवार के प्रति मन में सुख समृद्धि शांति की कामना लेकर अपने-अपने घर चले गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *