आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में युवाओं से संगठन सशक्त करने का आह्वान।
प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा– राष्ट्रहित सर्वोपरि, युवाओं की भूमिका अहम।
जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यालय सीहीपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह धोनी व शानू सिंह, जिला महामंत्री विकास ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन विकास ओझा ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित संगठन है, जो लाभ-हानि की चिंता किए बिना देशहित में कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुट जाएं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, उपाध्यक्ष द्वय सानू सिंह व सिद्धार्थ सिंह टोनी, सभी बदलापुर मंडल अध्यक्षों में प्रमुख रूप से नीलेश सिंह, समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

