Monday, December 15

आजमगढ़।बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान गोवर्धन जी की पूजा।

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान गोवर्धन जी की पूजा।

आजमगढ़/लालगंज।मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत ग्राम सभा सिधौना सहित कई गांवों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान गोवर्धन जी की पूजा मनाया गया। सिधौना बाजार में बहादुर चौहान के घर के पास महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन के चित्र बनाकर श्रद्धा भक्ति विश्वास के साथ पूजा अर्चना करके प्रसाद का वितरण किया और महिलाएं अपने-अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना करती नजर आई।प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है, जिसमें प्रकृति और गोधन के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है इस पर्वत को गिरिराज भी कहते हैं। इस पूजा के प्रति लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। महिलाएं सुबह से ही गोवर्धन पूजा के प्रति उत्साहित नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *