Tuesday, December 16

जौनपुर।योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की 50वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश टीम का शानदार प्रदर्शन।

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की 50वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश टीम का शानदार प्रदर्शन।

जौनपुर। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक नाडा मंडपम, मैसूर (कर्नाटक) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम से लौटने के बाद योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश से कुल 27 खिलाड़ी एवं 7 निर्णायक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रतीक कुमार मौर्य, संजय यादव, रजनी साहू, सीमा सिंह, प्रज्ञा, अंजू मौर्य, यादव पूजा और सुरेंद्र सम्मिलित थे।

20 से 30 वर्ष की प्रोफेशनल आयु वर्ग में विकास पटेल ने चतुर्थ स्थान, संजय यादव ने पंचम स्थान, अनिल कुमार ने आर्टिस्टिक सोलो योगा में तथा प्रफुल्ल कुमार ने छठा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को संस्था के महासचिव आचार्य भीम ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं सचिव डॉ. अभिनव जोशी द्वारा सभी राष्ट्रीय रेफरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री गणपति सच्चिदानंद गुरुजी, वियतनाम योग फेडरेशन के अध्यक्ष एवं हांगकांग योग फेडरेशन के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम से लौटने पर राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू का बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *