Tuesday, December 16

भदोही।महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए भदोही में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान।

महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए भदोही में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान।

शरद बिंद/ भदोही।

 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद भदोही में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीम द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मी विद्यालयों, बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि छेड़खानी जैसी घटनाओं में डरने के बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090 या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *