Sunday, February 15

बलिया।नरांव में बही ‘ज्ञान की गंगा’ — 237 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

नरांव में बही ‘ज्ञान की गंगा’ — 237 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर 

स्थानीय ब्लॉक चिलकहर क्षेत्र के नरांव गांव स्थित ब्राइट माइंड्स एकेडमी के तत्वाधान में रविवार को “ज्ञान की गंगा प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 237 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5) में DVP स्कूल के विकास चौरसिया (कक्षा 5) तथा समाधी बाबा स्कूल के ऋषभ पांडे (कक्षा 5) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्राइट माइंड्स एकेडमी की सृष्टि मौर्या (कक्षा 4) और आदित्य चौरसिया (कक्षा 1) को द्वितीय स्थान, जबकि अन्य बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

कक्षा 6 से 8 वर्ग में शालिग्राम स्कूल की पूजा चौरसिया (कक्षा 6) ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय नरांव की चांदनी पांडेय ने द्वितीय स्थान, तथा निधि वर्मा और DVP के हिमांशु चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में राहुल मौर्या, दिनेश पांडे, राजविजय मौर्या, बृजेश पांडे, यतेन्द्र मौर्या, अंतोष पासवान, सतेन्द्र यादव सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्राइट माइंड्स एकेडमी की टीम — ममता सिंह, सोनू वर्मा, कृष्णा, मंजीत, आरती, प्रियंका, वंदना और अनीता — ने किया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाती हैं बल्कि उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।

📚 ब्राइट माइंड्स एकेडमी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर यह साबित कर दिया कि “गांवों में भी गूंज सकती है ज्ञान की घंटी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *