Tuesday, December 16

बलिया।रामलीला महोत्सव में रावण वध व पुतला दहन, गूँजा जय श्रीराम

रामलीला महोत्सव में रावण वध व पुतला दहन, गूँजा जय श्रीराम

रामेश्वर प्रजापति

नगरा/ (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वाधान में जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में दसवें दिन गुरुवार की रात को अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या से आए कलाकारों ने रावण,कुंभकर्ण एवं मेघनाथ वध का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा मंचित लीला को देखकर दर्शक गदगद हो गए। आधी रात को रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ का वध होते ही पूरा मैदान जय श्री राम, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।श्रीराम द्वारा रावण के वध करने के पश्चात मौदान पर बने विशाल रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई।40 फुट ऊँचे रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी दहन किए गए। जैसे ही पुतले धू-धू कर जलने लगे, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूँज उठा।आतिशबाजी और रोशनी से पूरा माहौल भक्तिमय और हर्षोल्लास से भर उठा।

समिति की ओर से बनाए गए विशालकाय पुतले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद उठाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तियाक अहमद, इम्तियाज अहमद एवं भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समिति की ओर से मुख्य सेवकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रामलीला महोत्सव में निर्भय प्रकाश पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, गणपति, मुन्ना, केपी यादव, ओके जायसवाल, गुड्डू सैनी, सुनील गुप्ता,किशन गुप्ता, रिंकू गुप्ता, राहुल ठाकुर, शशि प्रकाश कुशवाहा, बबलू कसेरा, अमन, राजू चौहान, हरे राम गुप्ता,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *