Tuesday, December 16

बलिया।कोदई न्याय पंचायत में विजयदशमी पर भव्य सस्त्र पूजन महोत्सव सम्पन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख ने दिया एकता और सामाजिक सेवा का संदेश।

कोदई न्याय पंचायत में विजयदशमी पर भव्य सस्त्र पूजन महोत्सव सम्पन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख ने दिया एकता और सामाजिक सेवा का संदेश।

संजीव सिंह बलिया।कोदई न्याय पंचायत में विजयदशमी पर भव्य सस्त्र पूजन महोत्सव सम्पन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख ने दिया एकता और सामाजिक सेवा का संदेश

2 अक्टूबर 2025, वृहस्पतिवार को न्याय पंचायत कोदई, खंड नगरा जिला रसड़ा के तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर गांधी चबूतरा शाखा कोदई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजन में भव्य विजयदशमी सस्त्र पूजन महोत्सव का सफल आयोजन हुआ। संघ के जिला समरसता प्रमुख राधेश्याम सिंह की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में स्थानीय स्वयंसेवक बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस अवसर पर सभी ने तत्परता से हथियार पूजन कर विजयदशमी के पावन और ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया। राधेश्याम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए एकता, समरसता और राष्ट्रीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से समाज सेवा में समर्पित होकर जुटने का आह्वान किया।1925 में इसी दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा आरएसएस की स्थापना के स्मरण में भारत के 83 हजार से अधिक संघ शाखाओं में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, तेजबहादुर सिंह, मोहन सिंह, जयबहादुर सिंह, अनूप सिंह, बब्लू सिंह, शिवमंगल राम, बलवंत सिंह, नीतीश सिंह, चेगन सिंह, विशाल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह सहित कई गणमान्य स्वंयसेवक एवं स्थानीय गण मौजूद रहे। यह आयोजन स्थानीय समुदाय में सामाजिक एकता और उत्साह को प्रबल करने के साथ राष्ट्रीय पर्व तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की भावना को भी सशक्त करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *