Monday, February 16

सहयोग संस्था ने गांधी आश्रम में मनाई गांधी और शास्त्री जयंती कर्मचारियों को किया सम्मानित चलाया चरखा 

सहयोग संस्था ने गांधी आश्रम में मनाई गांधी और शास्त्री जयंती कर्मचारियों को किया सम्मानित चलाया चरखा 

शाहजहांपुर / सहयोग संस्था ने गांधी जी ब शास्त्री जी की जयंती पर सहयोग संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सांसद अरुण कुमार सागर , भाजपा जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा ,महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र वाल्मीकि के साथ श्री गांधी खादी आश्रम गोविंदगंज पहुंचकर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और वहां के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता प्रधान, एडवोकेट शाहनवाज़ खां ने सभी को खादी से जुड़ने का आवाहन किया और कहा हमारी ज़रूरतो के सामान आज भी खादी स्टोर से पूरे किये जा सकते है ,और हम लोगो का खादी के प्रति लगाव भी बना रहेगा ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नेहा यादव ने इस मौके पे चरखा चला के लोगो को खादी के लिए प्रेरित भी किया , और कहा कि हर वर्ष देश में 2 अक्टूबर का दिन सत्य के साधक महात्मा गांधी जी, ब लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाया जाता है ,यह दिन बापू के योगदान को याद करने का दिन है । 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह इस दिन को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है ।गांधी जी ने दिखाया कि हथियार के बिना भी कोई बड़ा आंदोलन हो सकता है ,उन्होंने सिर्फ बताया नहीं बल्कि बिना शस्त्र के क्रांति लाकर दिखाई ,उनके नेतृत्व में कई जन आंदोलन खड़े हुए और आजादी की लड़ाई को तेज धार मिली।इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारियो ने खादी आश्रम में अपने हाथ से चरखे से धागा बुना। और आश्रम से खरीदारी भी की, संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे जी ने कहा कि हम सबको खादी के वस्त्रों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सतीश चंद्र मिश्र, रामाश्रय तिवारी,दयाशंकर तिवारी ,राम सकल यादव जी का विशेष सहयोग रहा। संस्था के सचिव पुनीत कुमार मनीषी जी ने कहा कि हमें गांधी जी के बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। संस्था की सह कोषाध्यक्ष शालू यादव जी ने गांधी जी को याद करते हुए उनकी स्मृति में कई गीत गुनगुनाये। इस मौके पर विकास सक्सेना , उपाध्यक्ष /मीडिया प्रभारी नुजहतअंजुम ,कनिष्क उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, हरजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *