सागरपुर में नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का भव्य लोकार्पण।
शरद बिंद/भदोही।
जिले के अभोली ब्लॉक के द्वारा सागर पुर में बुधवार को नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का लोकार्पण आज भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी भदोही शैलेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक, अभोली ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, खंड विकास अधिकारी अभोली अनिल राय, चिकित्सा अधीक्षक भानीपुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह में सांसद डॉ. विनोद बिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य उपकेंद्र की सौगात पर बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। जिला अधिकारी शैलेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से उपकेंद्र के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जन-जन तक पहुंच सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक ने लोगों से इस उपकेंद्र का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगी। अभोली ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने उपकेंद्र के निर्माण और संचालन में अपने और अन्य अधिकारियों के प्रयासों को रेखांकित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।ग्राम प्रधान सुधा साहनी,डॉ. ज्ञानेंद्र बिंद, शिवसागर शुक्ला, राकेश कुमार, संदीप, मनोज शर्मा, शिव राम बिंद,लक्ष्मण, महेंद्र, नवल किशोर, साहबलाल, अर्जुन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। यह स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

