Monday, February 16

दो क्विंटल चोरी के विद्युत तार के साथ दो गिरफ्तार बताया पहले विद्युत विभाग में था संविदा कर्मचारी

दो क्विंटल चोरी के विद्युत तार के साथ दो गिरफ्तार बताया पहले विद्युत विभाग में था संविदा कर्मचारी

शाहजहांपुर / जनपद के थाना रोजा पुलिस ने विद्युत विभाग द्वारा विद्युत तार चोरी घटना का अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को करीब 2 क्विंटल चोरी के तार और तार काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों में एक विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी रह चुका है । रोजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए दो चोरों में एक का नाम सत्यपाल पुत्र आशाराम दूसरे का नाम शेरपाल पुत्र नन्हेलाल दोनो ग्राम मऊ बासक थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर के है तलाशी के दौरान एक तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ दूसरे व्यक्ति की

तलाशी से पकड़े दाहिने हाथ मे एक प्लास्टिक का बोरा बरामद हुआ जिसमे एक तार काटने का कटर और विधुत पोल पर चढ़ने वाली लोहे के फ्रेम मे कसी हुई प्लास्टिक की चप्पल एंव एक रस्सा बरामद हुआ । पूछताछ करने पर दोनो व्यक्तियो ने बताया कि साहब हम तीन लोग मिलकर बन्द पड़ी 33 के वी की लाइन से तार काट कर चोरी करते है तथा चोरी किये हुए तारो की छोटे छोटे बण्डल बनाकर फेरी करने वालो को बेच देते है सत्यपाल ने बताया कि मै पहले विधुत विभाग मे संविदा पर काम करता था इसलिये मुझे पैना विधुत उपकेन्द्र से चक भिटारा जाने वाली 33 केवी की लाइन के बन्द होने की जानकारी थी जिसकी जानकारी मैने अपने साथी शेर पाल और धनपाल को दी और हम तीनो मिलकर लालच वश उस लाइन से विधुत तार काटकर चोरी करके बेच देते है जिसमे से केवल करीब 02 कुन्तल विधुत तार बचा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *