
पांडेयपुर में बुढ़े नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में जन्माष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन।
शरद बिंद/भदोही।
भदोही।अभोली ब्लॉक के पांडेयपुर में विगत 50 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़े नाथ सेवा समिति, पांडेयपुर के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बूढ़े नाथ मंदिर के प्रांगण में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भानीपुर ग्राम प्रधान सौरभ पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है, जिसमें समस्त ग्रामवासियों का सहयोग प्राप्त है। इस धार्मिक अनुष्ठान में कृपाशंकर मिश्रा, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक श्रीनाथ पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेश पांडेय, राम अजोर मिश्रा, राम मिलन मिश्रा, रामचंद्र पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जय नाथ पांडेय, रमेश पांडेय, राहुल पांडेय, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकुश पांडेय, धनराज विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, आदर्श पांडेय, शुभम पांडेय, गोरेलाल साहू, राजा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
यह आयोजन भक्ति, आध्यात्मिकता और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से भक्तगण भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण करेंगे। मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया है, और भजन-कीर्तन के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ है। ग्रामवासियों का उत्साह और सहयोग इस आयोजन को और भी विशेष बना रहा है। सौरभ पांडेय ने कहा कि यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि ग्रामवासियों में एकता और भक्ति को भी बढ़ावा देती है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी भक्त शामिल होंगे।
























