Monday, February 16

झारखंड (रांची)।एलआईसी खलारी शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

एलआईसी खलारी शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

विनीत कुमार ,रांची, झारखंड:

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) खलारी शाखा, मांडर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही कार्यालय परिसर तिरंगे झंडे और रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संजय भट्ट ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद वातावरण “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन उपशाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी है, जो न केवल लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाती है बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से देश की आजादी और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक के अलावा विकास पदाधिकारी विजय रजक,चंदन मिश्रा, नरेंद्र कुमार,संदीप प्रसाद सहित दर्जनों अभिकर्ता एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे। समारोह का समापन देशभक्ति गीतों और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *