
सलखुआ प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा।जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय एवं विभिन्न शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा लहराया गया । सलखुआ प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सरिता संगम,चिरैया संकुल के उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा, मध्य विद्यालय रैठी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संध के प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैया संकूल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम, थाना में थानाध्यक्ष विशाल कुमार,उटेसरा पंचायत कार्यालय में मुखिया अनिल महंत, गोसपुर पंचायत कार्यालय में मुखिया अनिता देवी, चिड़ैया थाना में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी, मध्य विद्यालय गोरदह में प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार, मध्य विद्यालय कोरलाहा में प्रधानाध्यापक दिलीप पासवान,मध्य विद्यालय गोरियारी में हेडमास्टर मनोज कुमार,मध्य विद्यालय खोचरदेवा में हेडमास्टर मनतोष रजक, रॉयल मॉडर्न एकेडमी कामा स्थान में प्रार्चाय रामबालक कुमार, बनाही महादलित टोला में उगली देवी सहित विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। चिड़ैया संकूल के विभिन्न विद्यालय में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैया संकूल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम की अगुवाई में संकुल के मध्य विद्यालय रैठी, कबीरा में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान मध्य विद्यालय रैठी,कबीरा में प्रधानाध्यापक शिवकुमार,भिरखी में प्रधानाध्यापक राजेश रंजन, कोसी उच्च विद्यालय में प्राचार्य लाल कांत राय,मध्य विद्यालय साम्हर में प्रधानाध्यापक भुपेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विद्यालय में प्रधानाध्यापक के अगुवाई में स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रभक्ति से जुड़ी झांकी प्रस्तुत की गई।मध्य विद्यालय कबीरा व रैठी में छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी और मनमोहक झांकियां भी निकाली गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता एवं कई प्रकार के प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।मौके पर शिक्षक व ग्रामीण अभिभावक मौजुद थे।

